सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A 12-year-old boy was attacked in Bahsar village, his condition is critical.

Kannauj News: बहसार गांव में 12 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A 12-year-old boy was attacked in Bahsar village, his condition is critical.
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में एक 12 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों ने किशोर के गले की नस काटने के साथ ही उसके हाथ पर भी वार किए जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने रंजिश के चलते हमले का आरोप लगाया है। गांव निवासी शानू का बेटा असद घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला था। परिजन उसे तुरंत तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल असद की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग रंजिश के चलते असद को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया है। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed