सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A state-of-the-art military hospital will be built in Fatehgarh: Brigadier

फतेहगढ़ में बनेगा अत्याधुनिक मिलिट्री हॉस्पिटल : ब्रिगेडियर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art military hospital will be built in Fatehgarh: Brigadier
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। पूरे देश में स्वच्छता व हरियाली में फतेहगढ़ छावनी का तीसरा स्थान है। यहां देश का अत्याधुनिक मिलिट्री हॉस्पिटल बनाया जाएगा जिसमें पूर्व सैनिकों को भी इलाज की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। कार्यदायी संस्था ने इसका सर्वे भी कर लिया है। जल्द ही पुराने भवन को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू होगा। इसी तरह कैंटीन में भी ए टू जेड सामान उपलब्ध होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में यह जानकारी फतेहगढ़ रेजीमेंट से आए ब्रिगेडियर मनीष जैन ने दी।
Trending Videos

ब्रिगेडियर ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी स्वयं को अकेला न समझने और समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डिजिटल युग के बदलावों को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो पूर्व सैनिक मोबाइल या तकनीक का उपयोग नहीं जानते हैं, वे अपने बच्चों से सीखकर खुद को अपडेट करें। साथ ही, उन्होंने साइबर ठगी से सावधान रहने की विशेष सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ ठग पूर्व सैनिकों से संपर्क कर सेना से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। इसलिए, ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि फतेहगढ़ में एक नया अस्पताल निर्माणाधीन है। इससे पूर्व सैनिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। कैंटीन व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह अब देश में 10वें स्थान पर पहुंच चुकी है। नया अस्पताल पूर्व सैनिकों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। साइबर ठगी और विदेश में नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने की चेतावनी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों से तकनीक का ज्ञान बढ़ाने और समाज में अपनी भूमिका जारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर वैशाली, मेडिकल प्राचार्य डॉ. सीपी पाल, कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, कर्नल रोहित भटारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed