{"_id":"69936dcaa05906954705186b","slug":"in-laws-accused-of-hostage-taking-vandalism-and-threats-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144818-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ससुराल पक्ष पर बंधक बनाने, तोड़फोड़ और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ससुराल पक्ष पर बंधक बनाने, तोड़फोड़ और धमकी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर। विवाह के बाद गहनों को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। युवक ने ससुराल पक्ष पर पिता को बंधक बनाने, गालीगलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम दीनपुर निवासी शिवम कुमार सिंह ने बताया कि छह मई 2025 को उसका विवाह कानपुर नगर के थाना सचेंडी के ग्राम रंजीतपुर निवासी दीक्षा से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही जेवरों को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होने लगा। पत्नी ने सभी जेवर अपने पास रखने की जिद की जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। पीड़ित का कहना है कि 14 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष के कहने पर पिता रंजीतपुर गए थे। वहां पत्नी के भाई व अन्य लोगों ने पिता से अभद्रता की और कथित रूप से बंधक बना लिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची तब पिता वहां से निकल सके।
आरोप है कि अगले दिन पत्नी और उसके भाई गांव आ गए और गालीगलौज की। बाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की। छिबरामऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos