सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police seized a DCM loaded with pickles.

Kannauj News: अचार से भरी डीसीएम को पुलिस ने किया सीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police seized a DCM loaded with pickles.
विज्ञापन
कन्नौज। अलीगढ़-कानुपर हाइवे पर पुलिस ने अचार से लदी डीसीएम को पकड़ लिया और उसे सीज कर दिया। इस अचार की शिकायत एक महिला ने डीएम ने की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अचार में मरी छिपकली निकलने का आरोप लगाया गया था।
Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन स्वराज की पदाधिकारी रंजना तिवारी ने सात फरवरी को कोतवाली छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को शिकायतीपत्र देकर मनपसंद अचार में छिपकली निकलने की की बात कही थी। रविवार दोपहर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने अलीगढ़-कानुपर हाइवे पर जेवां टोल के पास अचार के मर्तबानों से लदी एक डीसीएम देखी। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचित कर गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर गाड़ी में मनपसंद ब्रांड अचार के डिब्बे मिले। उन्होंने इसकी सूचना खाद्य निरीक्षक अरविंद कुमार साहू को दी जिस पर निरीक्षक ने गाड़ी को निकटतम चौकी पर रोककर तलाशी कराने का निर्देश दिया। पुलिस गाड़ी को जलालपुर पनवारा चौकी लेकर आई जहां जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि डीसीएम को सीज कर अचार के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed