सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The truck collided with the divider due to a tyre burst, but the driver and operator survived.

Kannauj News: टायर फटने से ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक-परिचालक बचे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The truck collided with the divider due to a tyre burst, but the driver and operator survived.
विज्ञापन
ठठिया। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक और परिचालक बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे चौकी पर खड़ा करा दिया।
Trending Videos

हरियाणा के नगीना थानाक्षेत्र के न्यू मेवात गांव निवासी चालक अनीश परिचालक सलीम के साथ गुरुग्राम से पुट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था। ठठिया थानाक्षेत्र के बहसुइया गांव के पास ट्रक का अगला टायर फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। मौके पर पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर हाईवे चौकी पर सुरक्षित खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रक के चालक-परिचालक दोनों सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed