सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not received question paper, examination done by writing questions on black board

Kannauj News: नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र, ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर कराई गई परीक्षा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Not received question paper, examination done by writing questions on black board
विज्ञापन
छिबरामऊ। परिषदीय विद्यालय की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन खासी अव्यवस्थाएं रहीं। विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में जूनियर वर्ग के पेपर न पहुंचने के कारण ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई गई। वहीं, कुछ विद्यालयों में पिछले साल के प्रश्नपत्रों से काम चलाया गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब-तलब किया है।
Trending Videos

पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होनी थी, जबकि कक्षा छह, सात और आठ में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला एवं गृह शिल्प की परीक्षा थी। विकास खंड के किसी भी विद्यालय में जूनियर कक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। समय होने पर शिक्षकों ने फोन खटखटाया। काफी देर तक प्रश्नपत्र नहीं मिले, तब दूसरे विकास खंडों से व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र मंगवाकर प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर पहले दिन की परीक्षा कराई गई। कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ में कक्षा छह के 71, कक्षा सात के 51 और कक्षा आठ के 49 बच्चे पंजीकृत हैं। छात्रों ने ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्नों को देखकर उनके उत्तर लिखे। इस अव्यवस्था को लेकर अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed