{"_id":"6a687c56d3cb03f0db04911a","slug":"auraiya-body-of-former-ias-officer-nephew-found-by-the-roadside-no-injury-marks-on-the-body-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: आईएएस के भांजे का सड़क किनारे मिला शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: आईएएस के भांजे का सड़क किनारे मिला शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 28 Jul 2026 03:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:24 PM IST
सार
Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में शाहआलमपुर गांव के पास मंगलवार सुबह राज्य सूचना आयुक्त शकुंतला गौतम के भांजे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के असल कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के शाहआलमपुर गांव के पास सड़क किनारे मंगलवार की सुबह करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आईएएस व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य सूचना आयुक्त शकुंतला गौतम के भांजे चंद्रशेखर (45) पुत्र स्वर्गीय बाबूराम रैदास, निवासी पूर्वा डौरी (कोतवाली औरैया) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व आईएएस शकुंतला गौतम ने परिजनों और थाना प्रभारी से पूरी स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। परिजनों के मुताबिक, चंद्रशेखर रविवार को अपने ससुर को दवा दिलाने लखनऊ गए थे। सोमवार शाम वे ट्रेन से अकेले फफूंद स्टेशन पहुंचे थे। रात करीब पौने 12 बजे उन्होंने भतीजे शिवांशु से फोन पर बात कर दिबियापुर स्टेशन पर होने की जानकारी दी थी। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी और उनका इलाज जारी था।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान नहीं
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे चंद्रशेखर को क्षेत्र में सही-सलामत टहलते देखा गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनकी जेब से एक मोबाइल फोन और 60 रुपये बरामद हुए हैं। फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक अपने पीछे पत्नी अंशू देवी, तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं।