{"_id":"6a72db6c7741b1fdca08408f","slug":"auraiya-massive-fire-breaks-out-in-dumper-cabin-fire-brigade-bring-under-control-nearby-vehicles-remain-safe-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Fire: डंपर के केबिन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, आसपास खड़े अन्य वाहन सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Fire: डंपर के केबिन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, आसपास खड़े अन्य वाहन सुरक्षित
Wed, 05 Aug 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
Auraiya News: जालौन रोड पर बुग्गी ढाबा के पास बुधवार रात एक डंपर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास खड़े अन्य डंपर सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
auraiya fire accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में जालौन रोड स्थित बुग्गी ढाबा के पास बुधवार रात 2:45 बजे एक डंपर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान डंपर के केबिन में लगी आग आसपास खड़े डंपरों तक पहुंच रही थी। फायर कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
अन्य डंपर सुरक्षित बचे
इससे आसपास खड़े अन्य डंपर सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।