फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya SI Suspended Over Alleged Lapses in Investigation

Auraiya: विवेचना में लापरवाही पर दिबियापुर थाने के दरोगा निलंबित, वीडियो वायरल कर बोले- बिना जांच की कार्रवाई

Fri, 31 Jul 2026 08:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

Auraiya News: विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में दिबियापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई सीओ की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। मामले की जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Auraiya SI Suspended Over Alleged Lapses in Investigation
उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिबियापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को मुकदमों की विवेचना में शिथिलता और घोर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक भारती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीओ सदर की लिखित शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह सख्त रुख अपनाया है। फिलहाल इस पूरे मामले की विभागीय जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है, जिन्हें जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

धारा 163 व 164 के बयान में लापरवाही पर गिरी गाज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र कुमार पर पीड़िता के धारा 163 और 164 के तहत महत्वपूर्ण बयान दर्ज करने में देरी करने और विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर ने एसपी अभिषेक भारती से दरोगा की लिखित शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की और जांच सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दरोगा का वीडियो वायरल, लगाए गंभीर आरोप

निलंबन की कार्रवाई के बाद शुक्रवार शाम को दरोगा राजेंद्र कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दरोगा सफाई देते हुए कह रहे हैं कि पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अपहरण किया गया था और वह होश में नहीं थी।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मामले में धारा 140 गलत लगाई गई थी और सीओ ने बिना किसी प्राथमिक जांच के ही एसपी से उनकी शिकायत कर दी। दरोगा ने आरोप लगाया है कि उनका पक्ष सुने बिना और बिना जांच कराए ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed