सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyclist Critically Injured After Speeding Car Hits Him in Auraiya

Auraiya: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 25 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: थाना बेला क्षेत्र के बेला-कानपुर मार्ग स्थित ओरो मोड़ पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Cyclist Critically Injured After Speeding Car Hits Him in Auraiya
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कानपुर से बिधूना की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओरो मोड़ के पास साइकिल से जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Trending Videos

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जनपद कन्नौज स्थित डॉ. रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायल की पहचान नरेंद्र दोहरे (35) पुत्र गया प्रसाद निवासी पुरवा दूजा के रूप में हुई है। वह याकूबपुर बाजार से साइकिल द्वारा अपने गांव लौट रहा था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed