सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Encounter between police and teenage girl murder accused shot in leg constable also injured

Farrukhabad: किशोरी के हत्यारोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़; आरोपी विवेक पाल के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में किशोरी की हत्या के आरोपी विवेक पाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। राजा रामपुर मैई के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी और एक सिपाही घायल हुए हैं।

Farrukhabad Encounter between police and teenage girl murder accused shot in leg constable also injured
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक प्रेमी किशोर उसे बहला फैसला कर ले गया था। उसके बाद में एक युवक की मदद से उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के काली नदी के किनारे फेंक दिया था। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल युवक की तलाश में दबिश दी।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार तड़के राजा रामपुर मैई गांव के पास विवेक पाल नाम के युवक की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख विवेक ने गोली चला दी। इससे सिपाही अरविंद घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में विवेक पाल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया विवेक पाल के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। घायलों को नवाबगंज सीएचसी में में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed