सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Violent collision between erickshaw and bike both vehicles burnt to ashes youth critically burned

Hamirpur Accident: ई-रिक्शा और बाइक की भीषण भिड़ंत, दोनों वाहन जलकर राख, युवक गंभीर रूप से झुलसा, रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक के नीचे दबे होने के कारण युवक गोविंदा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Hamirpur Violent collision between erickshaw and bike both vehicles burnt to ashes youth critically burned
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में हुसैना गांव के पास गुरुवार सुबह हुई ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों वाहनों मे आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जबकि ई-रिक्शा चालक को कोई चोट नहीं लगी और वह मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के हुसैना गांव निवासी छिद्धू प्रजापति ने बताया कि गांव उमरी थाना बिंवार निवासी साले झंडू के तीन बेटे हैं। इसमें से सबसे छोटा बेटा गोविंदा उर्फ मोहन हुसैना गांव में चल रहे यज्ञ के भंडारे में शामिल होने आया था।


बताया कि कल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और हुसैना में ही रुक गया। गुरुवार सुबह 9 बजे घर से बिना नाश्ता किए उमरी गांव जाने के लिए निकला था। गांव के बाहर एक तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक की टक्कर ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।  हादसे में गोविंदा अपनी बाइक के नीचे दबे होने के कारण गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। वहीं दोनों वाहन जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन





पांच दिन पहले दिल्ली से वापस घर आया था
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 102 ने घायल गोविंदा को सीएचसी मुस्करा पहुंचाया। यहां पर डाॅ. शिवजी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल बड़े भाई मनीष ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई गोविंदा दिल्ली में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता है। पांच दिन पहले दिल्ली से वापस घर आया था। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। जानकारी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed