सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Shilpi Murder Case Akhilesh Yadav Visits Victims Family Provides Aid of 5 Lakhs Demands CBI Probe

शिल्पी हत्याकांड: पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे अखिलेश यादव, पांच लाख की मदद दी और CBI जांच की मांग, कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 30 Apr 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: अखिलेश यादव ने हरदोई में मृतका शिल्पी कुशवाहा के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच और दोषी अधिकारियों को नौकरी से हटाने की मांग की है।

Hardoi Shilpi Murder Case Akhilesh Yadav Visits Victims Family Provides Aid of 5 Lakhs Demands CBI Probe
पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज हरदोई जनपद पहुंचे। उन्होंने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में विवाहिता की हत्या के पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी से टर्मिनेट कर देना चाहिए, जिन अधिकारियों ने कहा कि बेटी संतुष्ट है। उसके बाद भी बेटी की जान चली गई। कहा कि गाजीपुर में भी हम लोग विश्वकर्मा बेटी को न्याय दिलाने के लिए गए, तो वर्चस्ववादी लोग पत्थर लेकर निकल पड़े, दंगा फैलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने कई बार थाने पर बताया
उन्होंने कहा कि आज शिल्पी कुशवाहा के परिवार के बीच मिलने आया हूं। बहुत दुखद घटना हुई है, ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इस परिवार का दुख कभी कम नहीं होगा।  हम इनकी पूरी कानूनी सहायता करने का काम करेंगे। कहा कि परिवार ने कई बार थाने पर बताया।

न्याय मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला
बेटी खुद गई, लेकिन उसे जो न्याय मिलना चाहिए था…वह नहीं मिला। दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसे लोग जो उनका साथ दे रहे हैं उनको भी सजा मिले। सीबीआई जांच हो। बता दें कि  13 अप्रैल को राम रईश कुशवाहा की विवाहित पुत्री शिल्पी कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी।

शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया
हत्या गांव के लोगों ने ही की थी। बताया कि इससे पहले सपा के प्रतिनिधि मंडल ने 23 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रोक लगा दी थी। वहीं आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed