{"_id":"695e5edd3f0b001f2207f596","slug":"jalaun-40-cases-of-liquor-seized-from-car-four-criminals-arrested-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: कार से 40 पेटी शराब बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: कार से 40 पेटी शराब बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जमीन पर बैठे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से बिक्री के लिए कार से देशी शराब लेकर आ रहे चार बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने 40 पेटी देशी शराब की बरामद की है। इसके अलावा एक फर्जी नंबर प्लेट और कार भी बरामद की है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश में निर्मित शराब को अवैध रूप से कार में जिले में लाई जा रही है।
Trending Videos
सूचना मिलते ही कोतवाल आनंद सिंह, छिरिया चौकी प्रभारी अजीत शर्मा व जालौन चौकी प्रभारी मनीष तिवारी के साथ बुधवार की सुबह करीब पांच बजे बंगरा रोड पर छहपुला के पास पहुंच गए। भिंड की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को 40 पेटी कुल 2000 क्वार्टर देशी शराब के बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार से पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की। शराब व नंबर प्लेट के साथ कार को जब्त कर पुलिस ने कार में सवार मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कस्बा व थाना लहार निवासी चंदन शिवहरे व रवि शिवहरे, लहार थाना क्षेत्र के ग्राम छिद्दी निवासी गुड्डू दोहरे, दतिया जिला थाना चिरूला क्षेत्र के ग्राम चितवा निवासी बृजेंद्र पाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। बरामद शराब की कीमत 1.60 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि सभी तस्कर पहली बार जिले में शराब बेचने आए थे। पकड़ने वाले टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। शराब को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
