सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Mutilated Bodies of Aunt in Law and Son in Law Found in Kalpi Drain Vials of Poison Recovered

UP: घर से भागे और नाले में मिले शव, चचिया सास-दामाद की हैं सड़ी-गली लाशें, पास मिला मौत का सामान, पढ़ें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: कालपी में लुहरगांव के पास एक सूखे नाले से महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए हैं। दोनों 27 मार्च से हरियाणा से लापता थे और उनके बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। मौके पर मिली जहर की शीशियों के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

Jalaun Mutilated Bodies of Aunt in Law and Son in Law Found in Kalpi Drain Vials of Poison Recovered
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूखे नाले में एक युवक और महिला के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। मौके से सल्फास की गोलियां और जहर की शीशियां मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

Trending Videos

हालांकि, मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव निवासी प्रमोद साहू (38) दिल्ली में रहकर परिवार के साथ नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी एक ट्रक चालक के साथ पुत्री को लेकर चली गई थी। इसके बाद प्रमोद का संपर्क हरियाणा के मानेश्वर में रहने वाले अपने चचिया ससुर हरीशंकर से बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी में दर्ज कराई गई गुमशुदगी
यहीं उसकी नजदीकियां पूनम (45) से बढ़ीं, जो रिश्ते में उसकी चचिया सास लगती थी। 27 मार्च को प्रमोद उसे अपने साथ लेकर चला गया था। जब दो दिन तक पूनम घर नहीं लौटी, तो 30 मार्च को मानेश्वर की इंडस्ट्री-7 चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

कई दिन पुरानी लग रही है घटना
रविवार शाम लुहरगांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल के पास सूखे नाले में दोनों के शव पड़े मिले। शवों की हालत खराब होने के कारण माना जा रहा है कि घटना कई दिन पुरानी है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटनास्थल से दो सल्फास की आधी-आधी भरी शीशियां, सल्फास गोलियों के पाउच, हरियाणा नंबर की बाइक, हेलमेट, मोबाइल फोन और पानी की बोतलें बरामद हुईं। जांच में यह भी सामने आया कि 27 मार्च को प्रमोद की अंतिम लोकेशन फिरोजाबाद के आसपास मिली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला जहर खाकर आत्महत्या का हो रहा है प्रतीत
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। जानकारी मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed