सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Placing Bets on Cards Police Nab 10 Accused Individuals Gambling Cash and Other Items Recovered

Jalaun: ताश के पत्तों पर लगा रहे थे दांव, पुलिस ने जुआ खेलते 10 आरोपियों को दबोचा, नकदी समेत ये सामान बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: कोंच पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1.67 लाख नकद और 11 बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

Jalaun Placing Bets on Cards Police Nab 10 Accused Individuals Gambling Cash and Other Items Recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कोंच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल एक लाख 67 हजार 700 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 11 बाइकें और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल यादव उर्फ बंटा (निवासी तिलक नगर) मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में दंगल सिंह (गोखले नगर), छोटू पुत्र महेश पटेरिया (गोखले नगर), अनुराग पुत्र रामशंकर (गांधी नगर), देवेश प्रताप (समथर, झांसी), राम राजा (नया पटेल नगर), अजय कुमार (खक्सा थाना एट), मोहित वर्मा (गांधी नगर), गजेंद्र (जय प्रकाश नगर), नुपेंद्र पाल सिंह (गांधी नगर) और अहमद खां (आजाद नगर) शामिल हैं।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं टीमें
पुलिस ने बताया कि जुए के फड़ से एक लाख 49 हजार 700 रुपये और आरोपियों की तलाशी से 18 हजार रुपये बरामद किए गए। कुल मिलाकर एक लाख 67 हजार 700 रुपये जब्त किए गए। इस संबंध में कोतवाली कोंच में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed