{"_id":"69424eb895c10497b50897bf","slug":"kannauj-burnt-body-of-a-woman-was-found-on-the-side-of-the-highway-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: हाईवे के किनारे मिला महिला का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: हाईवे के किनारे मिला महिला का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:05 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर अलीगढ़ हाईवे से ग्राम निगोह जाने वाले मोड़ पर महिला का जला हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई। बुधवार को सुबह दौड़ लगाने वाले युवकों को महिला का जला शव दिखा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। महिला का पूरा शरीर जल चुका है, सिर्फ पैर का हिस्सा बचा है।
उसकी एक चप्पल भी मिली है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिनाख्त तथा घटना के खुलासे के लिए चार टीम गठित की गई है। जनपद तथा आसपास के जनपदों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos