{"_id":"6a799d4176a9c9bccb0784d4","slug":"kanpur-dehat-villagers-arrive-with-encroachment-complaint-additional-magistrate-says-i-ll-fix-it-right-now-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बोले- अभी इलाज कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बोले- अभी इलाज कर दूंगा
Mon, 10 Aug 2026 03:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से अतिक्रमण की शिकायत करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गजा का पुरवा गांव के करीब 22 से 25 ग्रामीण सोमवार को आम रास्ते पर अतिक्रमण और जलभराव की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रद्युम्न सिंह कार्यालय से बाहर आए और ग्रामीणों की शिकायत सुनी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए वापस जाने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वे वापस नहीं जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रद्युम्न सिंह और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कहा, "अभी इलाज कर दूंगा।" इस पर एक पीड़ित ने जवाब दिया, "ठीक है साहब, आप इलाज ही कर दीजिए।" मामला बढ़ता देख अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आम रास्ते पर कुछ दबंगों ने दीवार खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया है। करीब दो साल से रास्ते की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को परेशानी हो रही है। भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर पहले भी जांच कराई गई थी। गांव के अंदर पुरानी सड़क है और उस पर काफी पहले से एक दीवार बनी हुई है। अब नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि हाल में अतिक्रमण किया गया है तो उसे हटवाया जाएगा।