फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Woman climbs water tank in protest against the halting of house construction

Kanpur Dehat: मकान निर्माण रोके जाने से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, अधिकारियों के समझाने पर उतरी

Mon, 10 Aug 2026 03:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 10 Aug 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Woman climbs water tank in protest against the halting of house construction
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

मकान निर्माण रोके जाने से नाराज एक महिला सोमवार को सिकंदरा के मिरगांव गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। कई घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास किया गया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

विज्ञापन


महिला का आरोप था कि वह जब भी अपने मकान का निर्माण शुरू कराती है, स्थानीय प्रशासन उसे रुकवा देता है। वहीं प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की जमीन है। इसी वजह से निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसी बात को लेकर महिला और प्रशासन के दावे आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नजर रखी। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में न्यायालय में मौजूद हैं। महिला को पानी की टंकी से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed