गोलू सिंह हत्याकांड: एक महीने बाद नामजद आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल पर ले जाकर की पूछताछ, 18 दिनों से PAC तैनात
Kanpur News: महाराजपुर के हाथीपुर गांव में एक महीने पहले हुई गोलू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नवीन को शेखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे वारदात के हर पहलू पर गहन पूछताछ कर रही है, जबकि गांव में तनाव को देखते हुए 18 दिनों से पीएसी तैनात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में हुए गोलू सिंह हत्याकांड में पुलिस को ठीक एक महीने बाद बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात पुलिस ने मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी नवीन को शेखपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो दिनों से नवीन की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। पकड़ने के बाद पुलिस उसे हाथीपुर गांव स्थित घटनास्थल पर ले गई।
यहां वारदात से जुड़े तथ्यों को लेकर उससे पूछताछ की गई। बता दें कि एक माह पहले हाथीपुर निवासी गोलू सिंह का शव हाईवे किनारे बरामद हुआ था। मृतक की मां प्रेमा की तहरीर पर गांव के इशाक, नवीन और छोटे पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने में जुटी थी।
पुलिस कर रही है गहन पूछताछ
इस बीच नामजद आरोपी इशाक ने अपने अधिवक्ता विवेक प्रताप सिंह के जरिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब नवीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे हत्या की साजिश, वारदात के समय की स्थिति और अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए हिंदू संगठनों द्वारा हाथीपुर में तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास किया गया था।
18 दिनों से पीएसी की एक टुकड़ी तैनात है
स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए गांव में करीब 18 दिनों से पीएसी की एक टुकड़ी तैनात है। पुलिस के अनुसार अब गांव का माहौल सामान्य है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल नवीन को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। मामले की पूरी जांच कर अग्रिम कार्रवाई होगी।