{"_id":"6a776409e51d21d17a09b54f","slug":"kanpur-lkg-student-beaten-by-teacher-for-talking-in-class-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: क्लास में बात करने पर एलकेजी छात्र को टीचर ने पीटा, टीचर को निकालने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: क्लास में बात करने पर एलकेजी छात्र को टीचर ने पीटा, टीचर को निकालने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ
Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता के यशोदानगर स्थित एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाले बच्चे को टीचर ने क्लास में बात करने पर डंडे से पीटा। घर पहुंचे बच्चे के मां ने कपड़े उतारे तो पीठ पर निशान देख बच्चे से पूछा। बच्चे ने पूरी बात बताई। परिजन ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद शनिवार को स्कूल पहुंचे। घंटों चली बातचीत के दौरान स्कूल प्रबंधन ने लिखित माफीनामा देते हुए टीचर को निकालने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हो गया।
यशोदानगर निवासी अधिवक्ता दंपती का साढ़े पांच साल का बेटा इलाके में एलकेजी का छात्र है। पिता के मुताबिक, शुक्रवार को बेटा स्कूल से सहमा हुआ घर आया। पूछने पर बच्चे ने बताया कि क्लास में साथी छात्र से बात करने पर टीचर ने उसे डंडे से पीटा। शनिवार सुबह दंपती स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।