Kanpur: मर्चेंट नेवी अफसर ने फंदा लगाकर दी जान, ब्राजील से तीन महीने पहले आए थे छुट्टी, जांच में जुटी पुलिस
Kanpur News: पनकी में रतनपुर कॉलोनी निवासी मर्चेंट नेवी अफसर ने सोमवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कॉलोनी में सोमवार देर शाम एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रतनपुर कॉलोनी निवासी रामनरेश लोहिया संस्थान में कार्यरत हैं।
उनके बेटे विकास कुमार (32) ब्राजील में मर्चेंट नेवी में तैनात थे। वह करीब तीन महीने पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार देर शाम उन्होंने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी कीर्ति, मां रामबेटी और छोटा भाई आशीष हैं।
आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं परिजन
परिजन फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बता सके हैं। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।