{"_id":"6a6b5be16fd96aa7ce00b257","slug":"kanpur-raids-conducted-on-four-illegal-motor-driving-schools-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चार अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर छापा, जांच में नहीं मिला पंजीकरण, थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चार अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर छापा, जांच में नहीं मिला पंजीकरण, थमाया नोटिस
Thu, 30 Jul 2026 07:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:50 PM IST
सार
खबर छपने के बाद आरटीओ विभाग हरकत में आया। जांच में पंजीकरण नहीं मिला। सेंटर बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जांच करते आरआई संतोष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में वर्षों से चल रहे अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आरटीओ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को विभागीय टीम ने कैनाल रोड स्थित केडीए मार्केट में छापा मारकर जांच की। इसमें यहां परफेक्ट मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, राष्ट्रीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, हिंदुस्तान मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल और सहारा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते मिले। अधिकारियों ने सभी सेंटरों को बंद करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
शहर के कल्याणपुर, मालरोड, रावतपुर, काकादेव, नौबस्ता, फूलबाग और कैनाल रोड समेत कई इलाकों में छोटी-छोटी दुकानों से ड्राइविंग स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार जिले में केवल 11 मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल ही पंजीकृत हैं जबकि 50 से अधिक केंद्र बिना पंजीकरण के खुलेआम संचालित हो रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में पोर्टल पर दर्ज केंद्रों के अलावा संचालित स्कूलों की जांच की गई तो एक ही स्थान पर चार केंद्र पूरी तरह अवैध रूप से चलते मिले थे। इसके बाद आरआई संतोष कुमार गुरुवार को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान संचालक वैध लाइसेंस, प्रशिक्षण वाहनों के आवश्यक दस्तावेज या निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन के प्रमाण नहीं दे सके। जांच में प्रशिक्षण के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों पर निजी नंबर प्लेट लगी मिली जबकि नियमों के अनुसार कमर्शियल पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट और ड्यूल कंट्रोल ब्रेक सिस्टम होना अनिवार्य है। आरआई संतोष कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अवैध ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।