सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Bike collides with parked pickup 10th class student going to take exam dies friend seriously injured

Mahoba Accident: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, पेपर देने जा रहे 10वीं के छात्र की मौत, साथी गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: कबरई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गए। हादसे में दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Mahoba Bike collides with parked pickup 10th class student going to take exam dies friend seriously injured
mahoba road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पंक्चर खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में पेपर देने जा रहे बाइक सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Trending Videos

थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी शिवम (17) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कबरई में हाईस्कूल का छात्र था। गांव का उमेश (17) भी उसी विद्यालय में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को दोनों का सामाजिक विज्ञान विषय का हाईस्कूल का पेपर था। दोनों बाइक से पेपर देने परीक्षा केंद्र ब्रह्मचारी इंटर काॅलेज खन्ना जा रहे थे। तभी हाईवे पर बरबई गांव के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप से बाइक टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्र शिवम की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार उपचार चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि बाइक से पेपर देने जाते समय बरबई के पास पिकअप से बाइक टकराने पर भाई की मौत हुई है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed