Hamirpur: कैंथा गांव हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, किसान पर कुल्हाड़ी से किए थे 18 वार
Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में किसान वीरपाल राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए 18 वारों की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैंथा गांव में किसान की खौफनाक हत्या के सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। वहीं, मृतक किसान की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद खौफनाक खुलासे हुए हैं, जिसके मुताबिक हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 18 वार किए थे।
खेत में जानवर चराते समय किया था हमला
कैंथा गांव में बुधवार दोपहर 55 वर्षीय किसान वीरपाल राजपूत जब खेत में जानवर चरा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। मृतक के बेटे विपिन राजपूत ने गांव के ही दृगसिंह, रोहित, मोहित, कमलेश राजपूत और कृष्णपाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है और वे पहले भी दो बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। बुधवार को खेत में अकेले पाकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था, जिनकी उरई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई थी।
नहर पुल के पास से पकड़ा गया मुख्य आरोपी, अन्य की तलाश जारी
शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल के शरीर पर कुल 18 घाव मिले हैं, जिनमें 06 बड़े और 12 हल्के जख्म शामिल हैं। राठ कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी 58 वर्षीय दृगसिंह को गांव के पास स्थित नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई शिवमणि मिश्रा समेत अन्य हमराही मौजूद रहे।