सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder Conspiracy Hatched After Watch YouTube Methods for Destroying Evidence Learned from Internet Fatehpur

UP: प्रेमी को मारा, टुकड़े किए और जलाया, इंटरनेट से सीखा ये तरीके; Youtube पर देखी सजा की अवधि-जेल की सुविधाएं

अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 02 Jun 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहपुर जिले में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला। इसके बाद शव के ग्राइंडर से टुकड़े किए। टुकड़ों को बोरे में भरकर जंगल में ले जाकर जला दिया। आठ मई को प्रेमिका ने कॉल करके प्रेमी को घर बुलाया था। इसी दौरान हत्या की थी। हत्या का तरीका यूट्यूब पर सर्च किया था। इसके बाद इंटरनेट से सबूत मिटाने के तरीके सीखे।

Murder Conspiracy Hatched After Watch YouTube Methods for Destroying Evidence Learned from Internet Fatehpur
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रेम, विश्वासघात और क्रूरता की पराकाष्ठा को पार कर दिया गया। अवैध संबंधों के चलते युवक की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव के टुकड़े किए गए। 8 मई से लापता चल रहे युवक के मामले में पुलिस ने जिस तरह से हत्याकांड का खुलासा किया है, वह किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। हैरत की बात यह है कि हत्या का राज खोलने में यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री ने अहम भूमिका निभाई।
Trending Videos


प्रेम त्रिकोण और खूनी साजिश
यह पूरा घटनाक्रम फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय विजय निषाद 8 मई से लापता था। परिजनों द्वारा 11 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस जांच में जुटी। जांच के दौरान पुलिस ने विजय की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें हमीरपुर की किरन के साथ प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ। इसी नंबर पर अधिक बात होनी की जानकारी लगी। इस क्लू से जांच आगे बढ़ी। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्रेम संबंध में पति कामता और पत्नी किरन ने मिलकर प्रेमी विजय को रास्ते से हटाने की खूनी साजिश रची थी। साजिश के तहत, किरन ने आठ मई को विजय को अपने घर हमीरपुर बुलाया। यहीं कामता ने अपनी क्रूरता का परिचय देते हुए लकड़ी की चौखट से वार कर विजय की निर्मम हत्या कर दी। 

 

हत्या के बाद, शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद टुकड़ों को कानपुर के रेऊना थाना इलाके के एक जंगल में ले जाकर जला दिया गया, ताकि कोई सुराग न मिले।
 
विज्ञापन

पुलिस ने जब किरन से पूछताछ की, तो लंबी बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे शक गहरा गया। इसके बाद, पुलिस ने जब किरन और कामता के मोबाइल फोन की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री खंगाली, तो सारे राज खुल गए। 

 

चौंकाने वाली बात यह थी कि पति-पत्नी ने मिलकर यूट्यूब पर हत्या की सजा, फांसी का कानून, और पुलिस एनकाउंटर जैसी जानकारी जुटाई थी। इस सर्च हिस्ट्री ने सीधे तौर पर हत्या की योजना और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने की मंशा की ओर इशारा किया।
 

यूट्यूब देखकर रची कत्ल की साजिश, इंटरनेट से सीखे सबूत मिटाने के तरीके
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती ने हत्या की साजिश यूट्यूब देखकर रची थी। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने इंटरनेट और यूट्यूब के जरिये हत्या के बाद सबूत मिटाने के तरीके, पकड़े जाने पर लगने वाली धाराओं, उनसे बचने के उपाय, सजा की अवधि और जेल में मिलने वाली सुविधाओं तक की जानकारी सर्च की थी।

 

तस्वीर देख खौल गया था पति का खून
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि विजय की उसके पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी थी। इसके चलते उसका गांव आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। विजय बार-बार उसके मोबाइल पर फोन करता था। इससे पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। महिला ने बताया कि परेशान होकर उसने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 
 

महिला का आरोप है कि विजय ने कुछ महीने पहले किसी तीसरे के शक में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। यह तस्वीर सोशल मीडिया के जरिये गुजरात में रह रहे उसके पति तक पहुंच गई थीं। इसके बाद पति के नौकरी छोड़कर गांव लौटने के बाद विवाद बढ़ गया।

हत्या में और लोगों के शामिल होने का आरोप
विजय निषाद के परिजन ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि हत्या में केवल दंपती ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी शामिल हैं। परिजन का कहना है कि गांव के लोगों ने विजय को कई लोगों द्वारा पीटे जाने की बात बताई थी। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी महिला गर्भवती है और पति के पैर में रॉड लगी है। ऐसे में दोनों अकेले पूरी घटना को अंजाम नहीं दे सकते।

 

जांच में सामने आया है कि विजय का किरन देवी से प्रेम-प्रसंग था। इसे लेकर पति कामता प्रसाद निषाद उससे रंजिश रखता था। आठ मई को किरन ने विजय को घर बुलाया। यहां पहले से मौजूद कामता प्रसाद ने लकड़ी के चौखट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से हाथ-पैर काटकर शव को बोरे में भरकर पेट्रोल डालकर जंगल में जला दिया था।-अभिमन्यु मांगलिक, एसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed