{"_id":"5b94a417867a5501350ade05","slug":"special-facility-on-sbi-atm-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाताधारकों के लिए खुशखबरी, बैंक एटीएम कार्ड पर दे रही ये विशेष सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई खाताधारकों के लिए खुशखबरी, बैंक एटीएम कार्ड पर दे रही ये विशेष सुविधा
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:56 AM IST
सार
- कार्ड चोरी या खोने के बाद उसके दुरुपयोग पर 80 हजार से चार लाख तक मिलेंगे
- हवाई यात्रा के दौरान दुघर्टना में मौत होने पर कार्ड धारक को मिलेंगे 20 लाख रुपये
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग डेबिट कार्डों के लिए तीन सितंबर को जारी किए निर्देश
- कई सुविधाओं को पहली बार किया गया है कवर, शनिवार से लागू हो गई हैं नई दरें
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम (डेबिट) कार्ड धारकों के साथ कोई हादसा होने पर बीमा राशि मिलने के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि कार्ड खोने पर भी 80 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये मिलेंगे। जी हां, यह सही है। स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) ने अलग-अलग तरह के कार्ड धारकों को अलग-अलग बीमा राशि देने का प्रावधान किया है। यह कार्ड धारकों को ही मिलेगी।
एसबीआई
एसबीआई ने अपने सभी डेबिट कार्ड के बीमा कवर पर तीन सितंबर को नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें कई बीमा कवर ऐसे हैं जो पहली बार बढ़ाए गए हैं। हवाई जहाज और ट्रेन या बस से यात्रा के दौरान मृत्यु पर मिलने वाली बीमा राशि को अलग-अलग किया गया है।
गैर हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो से 10 लाख (कार्ड के अनुसार) रुपये तक मिलेंगे। इसके लिए जरूरी है कि दुर्घटना की तिथि से पिछले 90 दिन के भीतर कार्ड का इस्तेमाल एटीएम या पीओएस मशीन में किया गया हो। वहीं हवाई जहाज से यात्रा के दौरान दुर्घटना पर बीमा तभी मिलेगा जब आपने टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड से किया गया हो। इसके अलावा हादसे से 90 दिन के अंदर कार्ड का इस्तेमाल किया गया हो।

इन पर पहली बार मिलेगा बीमा
एसबीआई
सामान के खोने पर
मान लीजिए की आपने अपने कार्ड का उपयोग करते हुए दो शर्ट किसी स्टोर से खरीदीं और वे शर्ट खो जाती हैं या चोरी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा। हालांकि गोल्ड, कीमती स्टोन आदि की खरीद पर यह नियम लागू नहीं होगा।
सैलरी पैकेज एकाउंट होल्डर
डिफेंस, रेलवे आदि संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को सैलरी पैकेज एकाउंट होल्डर कहा जाता है। परचेज प्रोटेक्शन का बीमा कवर इन पर भी लागू किया गया है। ऐसे कार्ड धारकों को दो लाख रुपये तक मिलेंगे।

कार्ड के खोने या चोरी होने पर
यदि कार्ड खो जाता है या चोरी चला जाता है और उसका किसी व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया जाता है तो आपको कार्ड के अनुसार 80 हजार से चार लाख रुपये का तक का बीमा लाभ मिलेगा। हालांकि यदि किसी शातिर ने अपने एटीएम का पिन या ओटीपी पूछकर कोई फ्राड किया है तो यह प्रावधान इस पर लागू नहीं होंगे। और बैंक गुण-दोष और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही बीमा का लाभ देंगे
एसबीआई के इन कार्डों पर मिलेगा लाभ
एसबीआई गोल्ड, (मास्टर कार्ड/वीजा), एसबीआई युवा, एसबीआई प्लेटिनम (मास्टर कार्ड/वीजा), एसबीआई प्राइड, (बिजनेस डेबिट मास्टर कार्ड/वीजा), एसबीआई प्रीमियम (बिजनेस डेबिट मास्टर कार्ड/वीजा), एसबीआई वीजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड।
अागे की स्लाइड में पढ़ें- ऐसे ले सकेंगे बीमा का लाभ...

ऐसे ले सकेंगे बीमा का लाभ
एसबीआई
यदि आपका डेबिट कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है तो इस संबंध में आपको बैंक से इसका फार्म मिलेगा। फार्म भरने के साथ ही पूरी फार्मेल्टी (पुलिस आदि की) करनी होगी। बैंक भी अपने स्तर पर जांच करेगा।
हर कार्ड के लिए अलग-अलग फार्म बैंक देते हैं। वहीं कार्ड के संबंध में बैंक अलग से कोई चार्ज नहीं लेगा। बैंक एकाउंट खोलने के बाद यदि कोई अतिरिक्त सुविधा वाला डेबिट कार्ड चाहता है तो बैंक उसे देता है। मास्टर कार्ड या वीजा कार्ड इसी श्रेणी में आते हैं।