{"_id":"62fa3f3043f60450545d7813","slug":"terrorist-habibul-islam-habibul-had-reached-etawah-to-study-hibj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Terrorist: हिब्ज़ की पढ़ाई करने इटावा पहुंचा था हबीबुल, प्रधानाचार्य बोले- उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist: हिब्ज़ की पढ़ाई करने इटावा पहुंचा था हबीबुल, प्रधानाचार्य बोले- उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 15 Aug 2022 08:52 PM IST
सार
फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला का कनेक्शन इटावा से भी रहा है। वह इटावा में 16 जून 2019 को हिब्ज़ का रिवीजन कोर्स करने आया था। वह अरबिया कुरानिया मदरसे में नौ माह तक रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
इटावा का अरबिया कुरानिया मदरसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ एटीएस की गिरफ्त में आने वाला जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला का कनेक्शन इटावा से भी निकल रहा है। वो इटावा के मदरसे में पढ़ाई करने के लिए पहुंचा था। यह मदरसा अरबिया कुरानिया है, जो 1938 से संचालित है। यह जनपद का सबसे पुराना मदरसा है, जिसमें कामिल फाजिल और हिब्ज़ (कुरान को कंठस्थ करने का कोर्स) की पढ़ाई होती है।
मदरसे के प्रबंधक तारिक शम्सी ने बताया कि हिजबुल इस्लाम 16 जून 2019 को हिब्ज़ का रिवीजन कोर्स करने आया था। उसके पिता जफरुल इस्लाम मदरसे की ख्याति सुनकर यहां दाखिला कराने आए थे। उसका पढ़ने में मन नहीं लगता था। ऐसे में वह पढ़ाई अधूरी छोड़कर ही मार्च 2020 में चला गया था।
2 of 5
फतेहपुर में हबीबुल इस्लाम का घर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनके यहां मोबाइल और पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। सप्ताह में एक दिन परिजनों से मुलाकात कराई जाती है। एटीएस ने हबीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है, वो लगभग आठ-नौ महीने मदरसे में रहा है। यह सामान्य से बच्चा था, बहुत तेज-तर्रार नहीं था। उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था। कुछ दिनों के बाद वो मार्च 2020 में यहां से चला गया।
3 of 5
पिता जफरूल इस्लाम और हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
हबीबुल के पिता के अनुसार, उसके बाद गुजरात के भरूच जिले में आलिम की पढ़ाई पूरी करने चला गया था। वह रमजान के पहले फतेहपुर आया था। वह घर में कम ही रहता था। उन्होंने बताया कि बेटे को पढ़ाई पूरी करने के लिए गुजरात जाने के लिए कई बार बोला था, लेकिन वह नहीं गया था। इस बात से वह नाराज रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आतंकी हबीबुल इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट है हबीबुल
हबीबुल वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट है। इसने करीब 50 आंतकियो की फर्जी वर्चुअल आईडी भी बनाई थी। यह मूलरूप से मोतिहारी बिहार का रहने वाला है। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में था।
विज्ञापन
5 of 5
आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला और नुपूर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
नुपुर शर्मा की हत्या करवाने की साजिश भी रच रहा था हबीबुल
हबीबुल बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था। सूत्रों के अनुसार कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं, जिससे आशंका है कि हबीबुल इस्लाम भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या कराने की फिराक में था। सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए आतंकी नदीम ने खुलासा किया था कि वह फिदायीन हमले के जरिये नुपुर की हत्या करना चाहता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।