फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Horse Runs onto Lucknow-Kanpur Expressway, Viral Video Raises Safety Concerns

Unnao: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, कई किलोमीटर तक वाहनों के बीच मची अफरा-तफरी

Mon, 17 Aug 2026 04:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

Unnao News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच घोड़ा दौड़ता नजर आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्नाव के पास एक घोड़ा अचानक एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया और कई किलोमीटर तक वाहनों के बीच तेज रफ्तार से दौड़ता रहा।

विज्ञापन
Unnao: Horse Runs onto Lucknow-Kanpur Expressway, Viral Video Raises Safety Concerns
Horse Runs onto Lucknow-Kanpur Expressway - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उस वक्त अजीबोगरीब और खतरनाक स्थिति पैदा हो गई, जब अचानक एक तेज रफ्तार घोड़ा हाईवे पर आ गया। बेकाबू होकर दौड़ते इस घोड़े को देखकर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एक्सप्रेसवे जैसी हाई-स्पीड सड़क पर वाहनों के बीच दौड़ते घोड़े का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन

कई किलोमीटर तक वाहनों के बीच दौड़ता रहा घोड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घोड़ा अचानक किसी तरह एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क पर आ गया और गाड़ियों की रफ्तार के बीच सरपट दौड़ने लगा। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां तेज गति से चलती हैं, ऐसे में घोड़े के अचानक आ जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। चालक अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर किसी तरह बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन





पेट्रोलिंग कर्मियों ने की मशक्कत, नीचे उतारा गया

घटना की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे पर तैनात पेट्रोलिंग कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने घोड़े को पकड़ने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई किलोमीटर तक उसकी पीछे गाड़ी दौड़ाई। काफी देर की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आखिरकार पेट्रोलिंग टीम ने घोड़े को एक्सप्रेसवे से नीचे सुरक्षित उतार लिया, जिसके बाद अधिकारियों और चालकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed