फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Truck hits motorcycle; child crushed to death father and uncle were on their way to the CHC

Unnao Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की कुचलकर मौत, सीएचसी जा रहे थे पिता-चाचा, परिजन बेहाल

Sun, 02 Aug 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 02 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

Unnao News: संडीला मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से गिरे चार वर्षीय बालक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता अपनी पत्नी को प्रसव के बाद देखने के लिए चचेरे भाई और बेटे के साथ अस्पताल आ रहे थे।

विज्ञापन
Unnao Truck hits motorcycle; child crushed to death father and uncle were on their way to the CHC
मृतक मासूम की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ नगर के संडीला मार्ग मंडी गेट के निकट ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार बालक समेत तीन लोग सड़क पर जा गिरे। तभी ट्रक ने बालक को रौंद दिया, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरिया बुजुर्ग निवासी निर्मल शुक्ला की पत्नी वंदना शुक्ला को रविवार भोर पहर प्रसव पीड़ा हुई, जिसे एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

यहां बेटे को जन्म दिया। इसकी सूचना निर्मल को मिलते ही अपने चार वर्षीय पुत्र शाश्वत शुक्ल और चचेरे भाई राधेश्याम शुक्ल के साथ बाइक से सीएचसी आ रहा था। जैसे ही इसकी बाइक नगर में संडीला मार्ग नवीन मंडी गेट के निकट पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। गिरते ही राधे श्याम ने बाइक चला रहे निर्मल को हाथ पकड़ कर सड़क मार्ग से खींच लिया।

विज्ञापन

बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हालांकि, ट्रक ने बालक शाश्वत शुक्ला को रौंद दिया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही परिवार की महिलाएं अस्पताल आ पहुंची। पुत्र पैदा होने की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने अभी घटना की सूचना प्रसव कक्ष में भर्ती मृतक की माता वंदना को नहीं दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed