{"_id":"58ce13ba4f1c1b285a32be95","slug":"yogi-adityanath-new-chief-minister-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP का CM बनते ही योगी आदित्यनाथ की ये तस्वीरें हो गई वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP का CM बनते ही योगी आदित्यनाथ की ये तस्वीरें हो गई वायरल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम अटकलों और कयासों के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी है। कुछ लोग बीजेपी के इस फैसले से खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बीजेपी के इस फैसले से नाखुश हैं। मुख्यमंत्री के बतौर उनके नाम के ऐलान के बाद से ट्विटर पर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। उनके नाम की घोषणा के बाद कुछ ही समय में उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।
डेमो
ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ और बीजेपी को बधाई देने वालों की कमी नही है तो कुछ का कहना है कि पीएम मोदी देश को हिंदूवादी बनाने में जुट गए हैं। हम आपको बता रहे हैं क्या ट्वीट किए जा रहे हैं।
डेमो
सागर नाम के एक यूजर ने लिखा कि अगर अब भी मंदिर नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा। कुछ लोगों ने ट्वीट किया है, 'अबकी बार, योगी सरकार'। कुछ यूजर्स ने ट्वीट किया, 'अगर यूपी में रहना है तो योगी योगी कहना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
तो वहीं तस्वीर चौधरी नाम के ट्विटर यूजर ने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश रोगी है इसका ईलाज योगी आदित्यनाथ है'। इतना ही नहीं ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ की तुलना हॉलीवुड स्टार विन डीजल से भी की जा रही है।
विज्ञापन
डेमो
मनु आजाद नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि योगी के बाद अब वक्त आ गया है कि बाबा रामदेव को राष्ट्रपति बना दिया जाए।