फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Allegations of black marketing of gas cylinders and failure to provide home delivery.

Kasganj News: गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और होम डिलीवरी न होने का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। दरियावगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं में गुस्सा है। उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और होम डिलीवरी न करने का आरोप लगाते हुए इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

आरोप है कि गैस की बुकिंग कराने के बाद डीबीटी या डीएससी नंबर तो जारी कर दिया जाता है, लेकिन घरों तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं पहुंचती। उपभोक्ता गर्मी में एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लंबी लाइनें लग रही है।
विज्ञापन


उपभोक्ता समरपाल ने बताया कि गैस सिलिंडर बुकिंग के बाद एजेंसी की ओर से डीबीटी/डीएससी नंबर जारी कर दिया जाता है, लेकिन होम डिलीवरी नहीं मिलती। इससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए कई दिनों तक एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि होम डिलीवरी के नाम पर पैसे वसूले जाते हैं, फिर भी डिलीवरी नहीं की जाती। मामले में सवाल पूछने पर उपभोक्ता की बुकिंग रद्द कर दी जाती है।
उपभोक्ता सत्यपाल गोस्वामी, बॉबी सिंह, दलबीर सिंह, शिव कुमार कश्यप, भूरे कश्यप, नेहा शाक्य, सूरजपाल शाक्य आदि ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आईओसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की है।

मामले में गैस एजेंसी संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि इस समय प्रतिदिन 200 से अधिक बुकिंग आ रही हैं। इस वजह से एजेंसी पर भीड़ लग जाती है। अब सभी उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियम अनुसार गैस वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed