{"_id":"69b5b1d751565133110fa65d","slug":"farmer-injured-in-car-accident-dies-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144697-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो27मृतक रामरतन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम गांव बाछमई के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान घायल हो गए। शनिवार सुबह आगरा में उपचार के दौरान उनकी निजी अस्पताल में मौत हो गई।
गांव रानामऊ निवासी रामरतन (45) पुत्र सोरन सिंह बृहस्पतिवार शाम 6 बजे गांव बाछमई के पास पेट्रोल पंप से डीजल लेने गए थे। भाई दयाशंकर ने बताया कि इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। परिजन ने उन्हें अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजन उन्हें आगरा निजी अस्पताल ले गए । शनिवार की सुबह 7 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अमांपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos