{"_id":"6a5524b474282f27e804c983","slug":"high-tension-line-repair-could-only-be-carried-out-after-a-week-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150596-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एक हफ्ते बाद हो सकी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एक हफ्ते बाद हो सकी हाईटेंशन लाइन की मरम्मत
विज्ञापन
फोटो11रामनिवास। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। गांव होडलपुर में 6 जुलाई को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक महिला झुलस गई थीं। करंट की चपेट में आने से एक मवेशी भी मर गया था। इसके बाद से ग्रामीण आबादी से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग कर रहे थे और टूटे तार को जोड़ने नहीं दे रहे थे।
इससे हिमायूंपुर, जगवतपुर, टिंबरपुर, जलालपुर, नगला भूतल, सागरपुर औश्र पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बिजली आपूर्ति बाधित थी। सोमवार को विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन की मरम्मत के लिए गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया जिसके बाद लाइन की मरम्मत की जा सकी। हालांकि वोल्टेज कम आने के कारण उमस भरी गर्मी से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल सकी। ग्रामीण अश्वनी शर्मा, कुलदीप गौड, कमाल, ईदुल मियां, सुनील मौर्य आदि ने विद्युत निगम से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बहुत कम आ रहा है वोल्टेज
सात दिन से बिजली नहीं आने से सिंचाई व अन्य कार्यों में परेशानी हो रही थी। सोमवार को बिजली आपूर्ति सुचारु हुई पर वोल्टेज बहुत कम आ रहा हैं। -रामनिवास, जगवतपुर
वोल्टेज कम आने से बहुत दिक्कत हो रही है। फ्रिज, कूलर, पंखे, सबमर्सिबल पंप आदि सब शोपीस बने हुए हैं। पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। -मनोज शर्मा, हिमायूंपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
होडलपुर में हाईटेंशन लाइन का टूटा तार जोड़ दिया गया है, जिससे प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। लो वोल्टेज की समस्या अतिरिक्त लोड पड़ने के कारण आ रही है। -मुकेश कुमार, जेई