{"_id":"6a528897a9091c4a620b1bd2","slug":"husband-and-wife-reunited-after-counseling-at-the-family-counseling-center-kasganj-news-c-175-1-kas1009-150520-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी
Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। परिवार में बढ़ते मतभेद और कलह के चलते अलग होने की कगार पर पहुंचे एक दंपती को परिवार परामर्श केंद्र ने नया जीवन दिया है। पुलिस टीम और काउंसलर्स के सार्थक प्रयासों के बाद शनिवार को पति-पत्नी ने अपने सभी आपसी मनमुटाव भुलाकर फिर से एक साथ रहने पर सहमति जता दी।
पारिवारिक विवाद का यह मामला पिछले काफी समय से परिवार परामर्श केंद्र में विचाराधीन था। शनिवार को हुई काउंसिलिंग के दौरान काउंसलर्स ने दोनों पक्षों को बिठाकर गहराई से समझाया। बातचीत के बाद दंपती ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और दोबारा अपना घर संवारने का निर्णय लिया। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर सिंह, महिला आरक्षी कल्पना और काउंसलर प्रिया मौजूद रहे, जिन्होंने दंपती को मिठाई खिलाकर केंद्र से विदा किया।