{"_id":"69b1b187d5ffcf63230ea210","slug":"labor-department-will-get-the-daughters-of-workers-married-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144543-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले कराएगा श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: श्रमिकों की बेटियों के हाथ पीले कराएगा श्रम विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों की बेटियों की शादी में मदद के लिए श्रम विभाग आगे आया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को बेटियों के विवाह के लिए 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पात्र श्रमिक 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के लिए कन्या विवाह सहायता योजना शुरू की है। योजना के तहत आवेदन स्वीकृत होने के बाद पात्र श्रमिक के बैंक खाते में 15 दिनों के भीतर 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाती है। इसके अलावा सामूहिक विवाह आयोजन के लिए प्रति जोड़े 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं निशुल्क कराई जाएंगी। सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा ने बताया कि 12 अप्रैल को अलीगढ़ में मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos