सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Village head Sandhya and Vandana shine on the national stage

Kasganj News: राष्ट्रीय फलक पर छाईं ग्राम प्रधान संध्या और वंदना

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Village head Sandhya and Vandana shine on the national stage
फोटो12संध्या, प्रधान ग्राम पंचायत मजराजात कासगंज। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पंचायत के विकास में सराहनीय कार्य करने पर जिले की दो महिला प्रधानों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान कार्यक्रम में प्रधान संध्या और प्रधान वंदना राजपूत को जनहित में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।शहर के समीपवर्ती क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजराजात कासगंज की प्रधान संध्या वर्ष 2021 में सदर विकास खंड से प्रधान चुनी गई थीं। इससे पहले भी वह वर्ष 2005 से 2010 और 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही सिलाई, कढ़ाई और अन्य स्व-रोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया है। उनके प्रयासों से कई महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं।वहीं,सदर विकास खंड की ही ग्राम पंचायत कुंवरपुर की प्रधान वंदना राजपूत वर्ष 2021 में प्रधान निर्वाचित हुईं। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चला रखा है। गांव में नियमित साफ-सफाई के साथ ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वर्षा जल संचयन, पौधरोपण और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल भवन में आयोजित समारोह में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। एडीएपीएम जयप्रकाश ने बताया कि उत्कृष्ट कार्यों के लिए मजराजात कासगंज की ग्राम प्रधान संध्या और कुंवरपुर की ग्राम प्रधान वंदना राजपूत को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में सम्मानित किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed