सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sanitation worker climbed onto tank after not receiving salary for four months

Kasganj News: चार माह से वेतन नहीं मिला, टंकी पर चढ़ा सफाईकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker climbed onto tank after not receiving salary for four months
फोटो24विकास भवन में ओवरहैड टेंक पर चढ़ा सफाई कर्मी अजीत ।स्रोत: वीडिओ ग्रैव
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। चार माह से वेतन नहीं मिलने और निलंबन से परेशान सफाईकर्मी बुधवार को विकास भवन परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। कूदने की धमकी देने लगा। जानकारी पर करीब एक घंटे के बाद सीडीओ ने समझाकर उसे नीचे उतरवाया।ग्राम पंचायत तुमरिया में तैनात सफाईकर्मी अजीत वाल्मीकि पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे विकास भवन के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। उसका कहना था कि उसे चार माह से वेतन नहीं मिला है। परिवार के सामने आर्थिक संकट है। ग्राम प्रधान वेतन नहीं बनवा रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी से भी मामले में शिकायत की गई है। कर्मी ने बताया कि उसे 10 मार्च को निलंबित कर दिया गया और उसका ट्रांसफर पटियाली क्षेत्र में किया गया है। मौके पर सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कर्मी से कहा कि उसका निलंबन नहीं हुआ है। उसे गलत सूचना मिली है। उन्होंने वेतन की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह नीचे उतरा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed