{"_id":"6a5a2585498aaf16af00815f","slug":"newlywed-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-flee-leaving-body-at-home-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव घर पर छोड़ भाग गए ससुरालीजन; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव घर पर छोड़ भाग गए ससुरालीजन; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 17 Jul 2026 06:22 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:22 PM IST
सार
कासगंज में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत हो गई। घर में शव को छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए। परिजन ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के ताखरू गांव में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एटा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र गांव अथैया के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उनकी बहन पुष्पलता (20) की शादी 24 नवंबर 2025 को ताखरू निवासी गवेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। सभी पुष्पलता को तंग करते थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को उसे जहर दे दिया गया।
परिजन के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले पुष्पलता को इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए थे, लेकिन बाद में उसे वापस घर ले आए। खबर मिलते ही जब मायके वाले ताखरू गांव पहुंचे, तो पुष्पलता का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग चुके थे।
विज्ञापन
पुष्पलता अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, और उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।