{"_id":"6a5a3c61518cd7393a0ae9f8","slug":"video-preparations-for-kanwar-mela-have-begun-dm-and-sp-inspected-arrangements-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू, डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू, डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कासगंज में डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओम प्रकाश सिंह ने लहराघाट पर पहुंच कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। किनारों पर गहरे पानी के आसपास बैरीकेडिंग और खतरे के निशान अवश्य लगाएं। नावों, गोताखोरों व सुरक्षा बल के साथ ही सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं और घाटों पर विशेष सतर्कता रखी जाए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। डीएम ने कहा कि मार्ग में कहीं कंकड़ पत्थर रोड़े आदि नहीं होने चाहिए। कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। दुकानें गंगातट से पीछे हटकर लगाई जाएं, जिससे जलस्तर बढ़ने पर उन्हें कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाटों पर फ्लड यूनिट, वॉच टावर, रूट डायवर्जन, बैरीकेटिंग, फूड सेफ्टी, वाहन पार्किंग, विद्युत, साफ सफाई, पेयजल, चेंजिग रूम, यातायात, वाहनों की पार्किंग सहित समस्त व्यवस्थाएं बनाएं रखें। महिलाओं के लिए कांवड़ यात्रा रूट में अस्थायी शौचालय तथा घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार , उपजिलाधिकारी संजीव, उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे, उपजिलाधिकारी आतीश कुमार, उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी एवं ईओ हर्षिता देवड़ा, सीओ आंचल चौहान, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।