{"_id":"6a528ab5b07112674404bc85","slug":"nhai-swings-into-action-potholes-on-the-four-lane-highway-filled-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150509-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हरकत में आया एनएचएआई, फोरलेन के गड्ढे भरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हरकत में आया एनएचएआई, फोरलेन के गड्ढे भरवाए
Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो02अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बरेली फोरलेन मार्ग पर गांव मामो के पास जलभराव के कारण बने गहरे गड्ढों की आखिरकार मरम्मत करा दी गई। सड़क पर गड्ढों में फंसकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते थे। इससे लोग गिरकर चोटिल हाे जाते हैं। मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत करा दी।
गांव मामो के पास पिछले कई माह से फोरलेन मार्ग पर जलभराव के कारण सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई थी। सड़क की गिट्टियां उखड जाने से कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए थे। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। अमर उजाला अखबार ने इस खबर को शुक्रवार के अंक में बरसात में संभलकर चलें, पानी में छिपे गड्ढे हो सकते हैं जानलेवा शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने पर एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया और संबंधित एजेंसी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। शुक्रवार की देर शाम तक कर्मचारियों ने गड्ढों में मरम्मत सामग्री भरकर सड़क को समतल किया। इससे वाहन चालकों को राहत मिली। गांव मामों सड़क के गड्ढे भरे जाने के बाद ग्रामीण गंगासिंह, रमेश कुमार, गौरव सहित अन्य ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया। परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि गांव मामों के पास फोरलेन मार्ग हुए गड्ढों की मरम्मत करा दी गई है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न हो।