{"_id":"6a7cb80e46429dbc0f0d4c89","slug":"power-supply-disrupted-villagers-gheraoed-the-power-station-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152076-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने बिजलीघर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने बिजलीघर का किया घेराव
विज्ञापन
फोटो16 अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को ज्ञापन सौंपते गांव जाटऊ के ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के जाटऊ गांव में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से बीते पांच दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अमांपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विधायक हरिओम वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीण रामपाल, रामेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में टावर के पास रखे 65 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफाॅर्मर पांच दिन पहले फुंक गए। इसके बाद से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों ने अब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला है।
गांव में बिजली न आने से पंखे-कूलर बंद हैं और गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग परेशान हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पेयजल का संकट भी बना हुआ है। गांव में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि एसडीओ गौरव शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की,लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या का समाधान न होने पर बुधवार को विद्युत उपकेंद्र का उन्होंने घेराव किया। वहीं अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। विधायक हरिओम वर्मा ने लोगों को ट्रांसफॉर्मर बदलवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सुधीर वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, विवेक कुमार,दीपक, शेषपाल वर्मा सहित काफी संख्य में ग्रामीण मौजूद रहे।