{"_id":"6a5524c86b4d3600540e37b3","slug":"recognition-of-three-schools-cancelled-due-to-classes-not-being-held-for-two-years-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150614-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो साल से कक्षाएं न चलने पर तीन स्कूलों की मान्यता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो साल से कक्षाएं न चलने पर तीन स्कूलों की मान्यता रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के तीन स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी है। इन स्कूलों में लगातार दो शैक्षिक सत्रों से न तो बोर्ड परीक्षा में कोई छात्र शामिल हुआ और न ही नियमित कक्षाएं संचालित की गईं। यह कार्रवाई विभाग के नियमों के तहत की गई है।
मान्यता रद्द स्कूलों में सहावर स्थित डॉ. धनीराम नायक हायर सेकेंडरी स्कूल, दतलाना स्थित श्री प्यारे लाल कन्या इंटर कॉलेज और नगला जगमोहन कादरगंजखाम स्थित श्री यादराम सिंह वेदवती आदर्श इंटर कॉलेज शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने अब इन स्कूलों के पूर्व छात्रों के रिकॉर्ड और अन्य शैक्षिक दस्तावेज को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
-- -- -- -- -- -
मान्यता रद्द होने का कारण
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, यदि कोई विद्यालय लगातार दो वर्षों तक बोर्ड परीक्षा में किसी छात्र को सम्मिलित नहीं करता है या वहां नियमित कक्षाएं नहीं चलाता है, तो उसकी मान्यता अपने आप समाप्त मान ली जाती है। जांच में सामने आया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के दौरान इन तीनों स्कूलों में कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। साथ ही, यहां कक्षाएं भी संचालित नहीं की गईं।
विज्ञापन
शैक्षिक अभिलेखों का संरक्षण
शिक्षा विभाग ने मान्यता निरस्त वाले स्कूलों के सभी शैक्षिक अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर नजदीकी सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालयों में संरक्षित कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. धनीराम नायक हायर सेकेंडरी स्कूल के दस्तावेज चतुर्वेदी इंटर कॉलेज जहांगीरपुर सहावर को सौंपे जाएंगे। श्री प्यारे लाल कन्या इंटर कॉलेज दतलाना के अभिलेख शेरवानी इंटर कॉलेज न्यौली में सुरक्षित किए जाएंगे। श्री यादराम सिंह वेदवती आदर्श इंटर कॉलेज का पूरा रिकॉर्ड राजकीय हाईस्कूल कादरगंज खाम गंजडुण्डवारा को स्थानांतरित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीनों स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें ताकि छात्रों और उनके अभिभावकों के हितों को कोई नुकसान न पहुंचे।