सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Relief from dilapidated roads in Gaupura and Ismailpur

Kasganj News: गऊपुरा और इस्माइलपुर में जर्जर सड़क से मिलेगी राहत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के गांव गऊपुरा और इस्माइलपुर के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी। इन गांवों में सड़क निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। क्षेत्र पंचायत की ओर से 22 लाख रुपये की लागत से इंटरलाॅकिंग कार्य कराया जाएगा। इससे आवागमन सुगम हो सकेगा।
Trending Videos


गांव गऊपुरा में नगरिया-कादरवाड़ी मार्ग से सतीश के घर तक की सड़क काफी समय से जर्जर पड़ी है। रामवीर के घर से शहीद आर्येंद्र के घर की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति भी खराब है। वहीं, इस्माइलपुर में रामफूल के घर से गंगा किनारे तक की सड़क भी जर्जर है। ग्रामीण राजेंद्र ने बताया कि बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र पंचायत ने निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरलाॅकिंग सड़क बनने से गांव के भीतर आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed