सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Run for Empowerment

Kasganj News: रन फॉर एंपावरमेंट के लिए लगाई दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 29 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Run for Empowerment
फोटो 28 - ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं को जागरूक करती मिशन श​क्ति की टीम। श्रोत : पुलिस मीडिया
विज्ञापन
कासगंज। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के दूसरे चरण में रन फॉर एंपावरमेंट दौड़ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, बालिकाओं, महिलाओं और रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड़े। शहर के बीएवी इंटर कॉलेज रिजर्व पुलिस लाइन तक दौड़ आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति का कार्यक्रम केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल है। महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण का भी यह सशक्त माध्यम है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाएं, महिलाएं लगातार जागरूक हो रही हैं। सुरक्षा का भाव बढ़ा है और स्वावलंबन की दिशा में उनके कदम बढ़ रहे हैं। रन फाॅर एंपावरमेंट कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं, महिलाओं, बालिकाओं, महिला पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।रन फॉर एंपावरमेंट कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि महिला बीट प्रणाली को पुलिस विभाग के द्वारा मजबूत बनाया जा रहा है। गांव गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने पर जोर है। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन, डिस्ट्रिक्ट साइंस को-ऑर्डिनेटर जयंत गुप्ता, कलावती इंटर कॉलेज और बीएवी इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं समस्त महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।

फोटो 28 - ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं को जागरूक करती मिशन शक्ति की टीम। श्रोत : पुलिस मीडिया

फोटो 28 - ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं को जागरूक करती मिशन शक्ति की टीम। श्रोत : पुलिस मीडिया

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed