सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Stone-pelting and Firing Between Two group in Etah One Youth Injured

Etah: दो पक्षों में टकराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, तेरहवीं कार्यक्रम में मच गई अफरातफरी; एक युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के एटा में दो पक्षों में टकराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे तेरहवीं कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Stone-pelting and Firing Between Two group in Etah One Youth Injured
घटना में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा की पॉश कालोनी शांति नगर में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इनके बीच पथराव और फायरिंग हो गई। पत्थर लगने से पास में चल रहे तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल युवक घायल हो गया। वहां भगदड़ मच गई। फायरिंग करने का आरोप भाजपा नेता के बेटे पर लगा है। उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos


शांति नगर अतिथि निवास में सोमवार की शाम सहदेव पांडे का त्रयोदशी कार्यक्रम था। गेस्ट हाउस के बाहर करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों में किसी पुरानी रंजिश पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे सहदेव पांडे के बेटे अंकित पांडे पत्थर लगने से घायल हो गए। तेरहवीं कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस दौरान विवाद कर रहे एक पक्ष के युवक ने कई राउंड फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ से महिलाएं और बच्चे भी डरकर इधर-उधर छिप गए। मेहमानों ने गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल व कमरों में जाकर खुद को बचाया। परिजनों ने घायल अंकित को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया तेरहवीं कार्यक्रम स्थल के बाहर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक युवक घायल हो गया। विवाद के बाद गौरव नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। आरोपी फरार है। उसके पिता कौशलेंद्र को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मौके से खाली कारतूस बरामद
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके से खाली कारतूस के खोल मिले हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने देर रात तक मोहल्ले में गश्त बढ़ाई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

कोतवाली में पहुंचे भाजपाई
पुलिस द्रारा हिरासत में लिए गए कौशलेंद्र भाजपा के जिला मंत्री हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। देर रात तक वहां बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed