{"_id":"6a55250c098e9725980cbbdd","slug":"waterlogging-problem-in-manikapur-for-the-past-three-years-kasganj-news-c-175-1-kas1001-150603-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मनिकापुर में पिछले तीन साल से जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मनिकापुर में पिछले तीन साल से जलभराव की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। मानपुर नगरिया के समीप स्थित ग्राम मनिकापुर में पिछले तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों तथा स्कूली छात्रों के लिए यह समस्या बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की मुख्य सड़क पर करीब 300 मीटर तक लगभग तीन फुट पानी भरा रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीण रामू, जमुना सिंह, धर्मेंद्र का कहना है कि जनप्रतिनिधि गांव में आते हैं, आश्वासन देते हैं और फिर समस्या को अनदेखा कर चले जाते हैं। शैलेश यादव, अजीत यादव ने बताया कि आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं और ई-रिक्शा तक पलट जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है। शेरवानी इंटर कॉलेज मानपुर नगरिया, होतीलाल इंटर कॉलेज चंदवा, श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज चंदवा, मां गायत्री इंटर कॉलेज मानपुर नगरिया सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से गुजरते हैं। प्रतिदिन छात्र जलभराव के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
पूर्व में जिला पंचायत द्वारा सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन उसका घटिया निर्माण हुआ जिसके कारण पानी नाले में बहने के बजाय सड़क पर भरने लगा। नेत्रपाल, अब्बल पहलवान का कहना है कि यदि नाले का निर्माण मानकों के अनुरूप होता और निकासी की उचित व्यवस्था की जाती तो आज सड़क पर जलभराव की स्थिति नहीं होती। ग्रामीण मुकेश, नीरेश, भूपसिंह, अभिषेक ने शीघ्र जिला प्रशासन से जलभराव से मुक्ति जाने की मांग की है।