सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of taking a businessman from the market in a four-wheeler

Kaushambi News: बाजार से व्यापारी को चार पहिया सवार ले जाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking a businessman from the market in a four-wheeler
घटना के बाद पहुंची पुलिस, मौके पर जुटी लोगों की भीड़: संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के दारानगर बाजार में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी को चार पहिया वाहन सवार अपने साथ लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos

दारानगर निवासी संजय साहू (50) बाजार में छोले की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम करीब सात बजे एक चार पहिया वाहन दारानगर बाजार में आकर रुका। वाहन से उतरे एक व्यक्ति ने संजय साहू से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद संजय घर के अंदर जाकर कपड़े पहनकर बाहर आए और उस व्यक्ति के साथ थोड़ी दूर तक गए, जहां वाहन खड़ा था। इसके बाद वह चार पहिया वाहन में बैठकर उसके साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब काफी देर तक संजय वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाधाम थानाध्यक्ष त्रिलोकी पांडेय कहा कि दारानगर से फरीदगंज तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed