{"_id":"69d41610380fc86db103e048","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-tenders-of-the-district-panchayat-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-139366-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला पंचायत की निविदाओं में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला पंचायत की निविदाओं में गड़बड़ी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की निविदा प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 में जारी निविदाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
डीएम को लिखे पत्र में प्रदीप कुमार ने बताया है कि हाईमास्ट लाइट स्थापना की निविदाएं बार-बार निरस्त कर मनचाहे ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। वहीं, फरवरी 2026 में 118 कार्यों की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के दौरान बिना स्पष्ट कारण पांच कार्यों को हटाकर संशोधित निविदा जारी कर दी गई।
इतना ही नहीं, तकनीकी बिड खोलने के बाद अंतिम रूप देने में 36 दिन का समय लिया गया, जो नियमों के विपरीत है। साथ ही कुछ निविदाओं को टीएस प्राप्त होने पर खोले जाने की शर्त भी नियमों के खिलाफ बताई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर अपर मुख्य अधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है। सबकुछ ऑनलाइन है। जो हुआ है वही दिख रहा है। शिकायत करना सबका अधिकार है।
Trending Videos