{"_id":"69d417a5c51db4c2550c5fff","slug":"waterlogging-on-kali-road-troubles-pedestrians-kaushambi-news-c-261-1-kmb1024-139339-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: काली रोड पर जलभराव से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: काली रोड पर जलभराव से राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
बसावनपुर में काली रोड जमा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के बसावनपुर-बमरौली गांव को हाईवे से जोड़ने वाली काली रोड पर जलभराव की समस्या से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से राहगीरों के कपड़ों पर छींटे पड़ रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पहले यहां पानी निकासी के लिए नाला था, जिसे पाट दिया गया है।
रिंकू तिवारी, मनोज तिवारी व विनोद द्विवेदी सहित ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले की सफाई कराकर सड़क किनारे नया नाला बनाया जाए, ताकि पानी तालाब तक पहुंच सके और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
Trending Videos